पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 4,856 नए केस, 81 लोगों ने गंवाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोविड-19 के 4,856 नये मामले सामने आने के साथ-साथ 81 और लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है। राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। महामारी के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान का नेतृत्व करने वाले विभाग एनसीओसी ने बताया कि नये मामले सामने आने के …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोविड-19 के 4,856 नये मामले सामने आने के साथ-साथ 81 और लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है। राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महामारी के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान का नेतृत्व करने वाले विभाग एनसीओसी ने बताया कि नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,80,360 हो गई है, जिनमें से 9,72,098 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पाकिस्तान में वर्तमान में 84,177 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 4,513 संक्रमितों की हालत गंभीर है।

देश में मंगलवार को कोरोना से 81 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 24,085 हो गई है। पाकिस्तान का दक्षिणी सिंध प्रांत महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां अब तक 4,03,964 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद पूर्वी पंजांब प्रांत में कोरोना के 3,67,054 मामले सामने आ चुके हैं।

संबंधित समाचार