रामपुर: 3473 बेरोजगारों को बांटा 103.35 करोड़ के ऋण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार द्वारा हुनरमंद लोगों को अपना रोजगार स्थापित कराने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है जिसमें ऋण प्राप्त करके हुनरमंद अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। अपने परिवार की आजीविका के संचालन के साथ-साथ अन्य परिवारों को भी रोजगार उपलब्ध …

रामपुर,अमृत विचार। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार द्वारा हुनरमंद लोगों को अपना रोजगार स्थापित कराने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है जिसमें ऋण प्राप्त करके हुनरमंद अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। अपने परिवार की आजीविका के संचालन के साथ-साथ अन्य परिवारों को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं। छूट और न्यूनतम ब्याज के साथ प्रदान किए जा रहे ऋण से लाभार्थी अपना बेहतर उद्यम स्थापित करें। बाजार की मांग के हिसाब से उत्पाद तैयार करके अधिकतम आर्थिक लाभ कमाएं।

पहाड़ी गेट स्थित हस्तशिल्प सामान्य सुविधा एवं शिक्षण केन्द्र में राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की मौजूदगी में आयोजित भव्य मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ऋण आधारित योजनाओं के अन्तर्गत 3473 लाभार्थियों को 103.35 करोड़ के ऋण वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार द्वारा हुनरमंद प्राप्त करके अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं और अन्य परिवारों को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती दे रहे हैं। छूट और न्यूनतम ब्याज के साथ प्रदान किए जा रहे ऋण से लाभार्थी अपना बेहतर उद्यम स्थापित करें और बाजार की मांग के हिसाब से उत्पाद तैयार करके अधिकतम आर्थिक लाभ कमाएं।

उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि लाभार्थी सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त ऋण को अपनी सफलता की कुंजी समझें। सरकार अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है ताकि, लोगों को अपने हुनर और परम्परागत व्यवसायों से जुड़कर अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि रोजगार के अधिकतम अवसरों के सृजन की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जनपद में मुख्यमंत्री योगीनाथ द्वारा बैंकों को 100 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था जिसे पूरा करने के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बैंकिंग से जुड़े अधिकारियों ने बेहतर कार्य किए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि जिले में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विभिन्न ट्रेंडो में प्रशिक्षित कराया जा रहा है ताकि, वे अपने हुनर के बल पर अपनी आजीविका चला सके और आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में चाकू, टोपी, पतंग, वायलिन, जरी-जरदोजी एवं पेचवर्क आदि से जुड़े स्थानीय कारीगरों द्वारा अपने उत्पाद तैयार किए जा रहे है। उनके उत्पादों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने और बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने की दिशा में भी विभिन्न स्तरों पर निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार