लखीमपुर खीरी: शौच को निकले युवक का शव नाले में मिला
मोहम्मदी(खीरी)/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सुबह घर से निकले युवक का शव दोपहर बाद कस्बे के रूपालिका अस्पताल के निकट नाले के पास मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मोहम्मदी कस्बा निवासी 30 वर्षीय देशराज बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक …
मोहम्मदी(खीरी)/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सुबह घर से निकले युवक का शव दोपहर बाद कस्बे के रूपालिका अस्पताल के निकट नाले के पास मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
मोहम्मदी कस्बा निवासी 30 वर्षीय देशराज बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनों ने खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अचानक दोपहर बाद लोगों ने उसका शव रूपालिका अस्पताल के पास नाले में देखा तो सूचना परिजनों को दी। परिवारीजन रोते-बिलखते पहुंच गए।
शव को निकाला और पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया देशराज की शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन पत्नी छोड़ कर चली गई थी। देशराज शराब का आदी हो गया था। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी।
