देहरादून: जिनकी कोई सुनने वाला नहीं, उन तक सरकार पहुंचेगी-धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जिनकी कोई पहुंच नहीं है या जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है, सरकार उनके द्वार पर खुद पहुंचेगी और उनकी समस्या हल करेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरुवार को जनपद हरिद्वार के खानपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय, दल्लावाला के भवन …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जिनकी कोई पहुंच नहीं है या जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है, सरकार उनके द्वार पर खुद पहुंचेगी और उनकी समस्या हल करेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरुवार को जनपद हरिद्वार के खानपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय, दल्लावाला के भवन निर्माण शिलान्यास अवसर पर आयोजित जनसभा में कही। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय में सह शिक्षा भी होगी। खादर क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार सभी प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले की सरकार में शिलान्यास तो होते थे, लेकिन लोकार्पण नहीं होते थे। हम यदि किसी भी विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे तो उसका लोकार्पण भी करेंगे। न तो कोई झूठा आश्वासन देंगे न कोई झूठी घोषणा करेंगे। उन्होंने संबोधन के दौरान पिछली सरकार पर चुटकी लेते हुए कंबल से जुड़ी एक कहानी का भी जिक्र किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से ही आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और दिव्यांगजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सभी की चिंता है और सभी की मांगों पर गंभीरता से विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बहुद्देशीय विकास योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही कई घोषणाएं भी कीं। इस अवसर पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार