बरेली: कमेटी के 12 लाख रुपये लेने पहुंची महिला, दो युवक बोले- जरा बैठो, और फिर…
बरेली, अमृत विचार। कमेटी के 12 लाख रुपये लेने गई महिला को चाची के घर में दो लोगों ने बैठने की बात कहकर उसके साथ अश्लील हरकत की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक माह बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट …
बरेली, अमृत विचार। कमेटी के 12 लाख रुपये लेने गई महिला को चाची के घर में दो लोगों ने बैठने की बात कहकर उसके साथ अश्लील हरकत की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक माह बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इज्जतनगर इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया की वह रहपुरा चौधरी गांव निवासी चाची के नाम से चर्चित महिला के पास बीसी डाला करती थी। जब उसके 12 लाख रुपये हो गए तो वह 14 जून की शाम रकम लेने चाची के घर गई। उस समय चाची के घर पर गांव के ही रहने वाले तंजीम और जुबैर मौजूद थे। दोनों ने चाची के बाहर जाने की बात कहते हुए उसे बैठा लिया।
इसके बाद दरवाजा बंद कर दोनों उसके साथ अश्लीलता करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कई बार पीड़िता के चक्कर काटने पर 10 अगस्त को इज्जतनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर की।
इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश कुमार यादव ने बताया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
