श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने भारतीय मछुआरों पर किया पथराव, जाल को पहुंचाई क्षति
रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कच्चाथीवू के निकट मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर पथराव किया जिसमें एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तीन नावों में सवार होकर आए श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने मछली पकड़ने वाले कुछ जालों …
रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कच्चाथीवू के निकट मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर पथराव किया जिसमें एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया।
एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तीन नावों में सवार होकर आए श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने मछली पकड़ने वाले कुछ जालों को भी कथित तौर पर क्षति पहुंचाई। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज तड़के हुई। बुधवार को यहां के निकट मंडपम से मछुआरे समुद्र में गए थे
