बरेली: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- उड़ानों से औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रही बरेली
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के बाद बरेली-मुंबई फ्लाइट शुरू होने, बरेली-बेंगलुरू की फ्लाइट शुरू करने की तैयारी के बीच बरेली अब औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रही है। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। बरेली मंडल और उत्तराखंड के कुमाऊं के लोगों के लिए भी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। यह कहना है कि केंद्रीय मंत्री …
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के बाद बरेली-मुंबई फ्लाइट शुरू होने, बरेली-बेंगलुरू की फ्लाइट शुरू करने की तैयारी के बीच बरेली अब औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रही है। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। बरेली मंडल और उत्तराखंड के कुमाऊं के लोगों के लिए भी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। यह कहना है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का।
हवाई सेवा शुरू होने के कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि 1857 की आजादी की लड़ाई में बरेली की अहम भूमिका रही है। क्रांतिकारियों ने यहीं से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल बजाया था। क्रांतिकारियों की इस माटी की नगरी की पहचान में नाथनगरी और संस्कृति भी जुड़ी हुई है। क्रांति, धर्म और संस्कृति का संगम सिर्फ बरेली में ही मिलता है। बरेली हस्तकला जरदोजी के लिए भी विख्यात है और नाथ नगरी होने का भी गौरव प्राप्त है। ऐसे में मुंबई के लिए बरेली से हवाई सेवा की शुरुआत एक अहम पड़ाव साबित होगी।
संतोष गंगवार से मेरे परिवार का तीन पीढियों से दिली रिश्ता
फ्लाइट के आरंभ होने के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार से तीन पीढियों से दिली रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि सांसद संतोष गंगवार के बगल में बैठने से मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इनके पहले मेरी दादी राजमाता विजया राजे सिंधिया और फिर मेरे पिता माधवराव सिंधिया से घरेलू संबंध रहे। इन्होंने बरेली के विकास के लिए काफी काम किया है।
बरेली व आसपास के बच्चों को मिलेगा बेंगलुरू की आईटी प्रोफेशनल का लाभ
नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा है कि उड़े देश का हर नागरिक योजना के तहत एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। बरेली से पहले दो फ्लाइट शुरू हुई थीं। अब हर दिन फ्लाइट शुरू हुई है। दो दिन बाद बेंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। कहा कि प्रत्येक मंडल मुख्यालय एवं प्रमुख स्थानों को हवाई सेवा से जोड़ने का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। यूपी में पहले दो एयरपोर्ट थे अब आठ संचालित हैं। 24 उड़ानें शुरू हो गयीं।
मुंबई के लिए नाथ नगरी से सीधी हवाई सेवा शुरू होने के मौके पर मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि मुझे गर्व के साथ खुशी भी है कि इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का अवसर मिला। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होने से बरेली के औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी। उद्यमियों को फायदा मिलेगा और रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। 14 अगस्त से बेंगलुरू के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। बेंगलुरू टेक्निकल एजुकेशन और आईटी प्रोफेशनल का हब माना जाता है। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से बरेली को इसका लाभ मिल सकेगा। बरेली और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को बेंगलुरू के लिए सीधी फ्लाइट मिल सकेगी और अच्छे आईटी प्रोफेशनल्स भी मिल सकेंगे।
बरेली: अब हवा में नहीं लटकेंगे बिजली के तार, विद्युत पोल भी हो जाएंगे गायब
