इस राज्य की सरकार ने पेट्रोल पर तीन रुपये प्रति लीटर कर घटाने की घोषणा की, कहा- लोगों को मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने शुक्रवार को विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोल पर कर में तीन रुपये प्रति लीटर कटौती का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ”मैं सदन को बताते हुए बहुत खुश हूं कि सरकार ने पेट्रोल पर कर की प्रभावी …

चेन्नई। तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने शुक्रवार को विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोल पर कर में तीन रुपये प्रति लीटर कटौती का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ”मैं सदन को बताते हुए बहुत खुश हूं कि सरकार ने पेट्रोल पर कर की प्रभावी दर को तीन रुपये प्रति लीटर कम करने का फैसला किया है। इस कदम से राज्य में लोगों को राहत मिलेगी।”

वित्त मंत्री ने कहा कि इस कदम से राज्य सरकार को हालांकि सालाना 1,160 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने दरअसल विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार बनने पर पेट्रोल पर पांच रपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का वादा किया था। हालांकि विपक्षी एआईएडीएमके ने द्रमुक सरकार से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की है।

संबंधित समाचार