कानपुर: सड़क किनारे मिला किसान का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
कानपुर। शहर के शिवराजपुर के कपूरपुर रजबहे के पास शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे किसान का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला कर पड़ताल करवाई है। शिवराजपुर के कपूरपुर के पास एक एकांत स्थान …
कानपुर। शहर के शिवराजपुर के कपूरपुर रजबहे के पास शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे किसान का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला कर पड़ताल करवाई है।
शिवराजपुर के कपूरपुर के पास एक एकांत स्थान पर कुंवरपुर निवासी किसान रामचंद्र का शव पड़ा मिला। सुबह खेतों पर निकले गांव वालों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया और पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पड़ताल की, लेकिन यहां पर कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले, जिससे मौके पर हत्या किए जाने की पुष्टि होती।
जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई साक्ष्य एकत्र कराए गए। मृतक के परिजनों ने बताया रामचंद्र गुरुवार की शाम को घर नहीं लौटे थे सुबह उनका शव पड़े होने की सूचना मिली है। जिस पर गांव वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही हैं। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुंवरपुर का रामचन्द्र कुरील (35) वर्तमान समय में वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर कस्बा शिवराजपुर में रह रहा था। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
