हल्द्वानी: चार माह की बेटी का मोह छोड़ मां ने लगाया फंदा और दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी दीपा पत्नी मनीष कुँवर उम्र 26 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर को घर के पंखे में ही फांसी लगा ली। खेत से घास काटकर सब उसकी सास घर आई तो उसने दीपा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसपर उसने अपने पुत्र को फोन कर मौके पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी दीपा पत्नी मनीष कुँवर उम्र 26 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर को घर के पंखे में ही फांसी लगा ली। खेत से घास काटकर सब उसकी सास घर आई तो उसने दीपा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसपर उसने अपने पुत्र को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद घर आए पति ने दीपा को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच प्रारंभ कर दी है। दीपा व मनीष ने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। उनकी एक चार महीनेे की पुत्री हर्षिता है। मृतका का मायका उसके ससुराल के पड़ोस वाले गांव खड़कपुर में है। नवविवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

 

 

संबंधित समाचार