बरेली: कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ा जनपद…सक्रिय मामले सिर्फ तीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी के बाद विशेषज्ञ आशंका जता रहे है कि जल्द ही बरेली कोरोना मुक्त हो जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अगर दो दिन के भीतर कोई नया मामला सामने नहीं आता है, तो बरेली को कोरोना मुक्त की श्रेणी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी के बाद विशेषज्ञ आशंका जता रहे है कि जल्द ही बरेली कोरोना मुक्त हो जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अगर दो दिन के भीतर कोई नया मामला सामने नहीं आता है, तो बरेली को कोरोना मुक्त की श्रेणी में रखा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बीते एक सप्ताह में जिले में गुरुवार को एक संक्रमित निकला था। शुक्रवार को संक्रमित निकले, जिसमें एक मानसिक अस्पताल का है। जिसके बाद सक्रिय मामले की संख्या तीन हो गई। इससे पहले संक्रमित पाए गए जो लोग होम आइसोलेशन पर थे, उनका आइसोलेशन दसवें दिन खत्म हो जाएगा।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार लोगों की ट्रेकिंग और सक्रिय संक्रमितों की ट्रेसिंग के लिए एमएमयू, स्टेटिक टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे, साथ ही साथ अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराएं।

संबंधित समाचार