बरेली: शहर में बिजली कटौती का संकट बरकरार, लोग गर्मी से बेहाल
बरेली, अमृत विचार। बारिश न होने की वजह से गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल हैं। वहीं बिजली कटौती की समस्या से लोगों परेशानियां और बढ़ गई है। शहर के उपकेंद्रों पर सुबह से शाम तक बिजली कटौती का खेल जारी रहा। शिकायत करने के लिए जब उपभोक्ता बिजली घर पर फोन करते हैं तो …
बरेली, अमृत विचार। बारिश न होने की वजह से गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल हैं। वहीं बिजली कटौती की समस्या से लोगों परेशानियां और बढ़ गई है। शहर के उपकेंद्रों पर सुबह से शाम तक बिजली कटौती का खेल जारी रहा। शिकायत करने के लिए जब उपभोक्ता बिजली घर पर फोन करते हैं तो उनका फोन ही नहीं उठता है। इससे बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने के दावे जिले में हवा हवाई साबित हो रहे हैं। समय से मेंटेनेंस न कराने के चलते आए दिन होने वाले छोटे से फाल्ट से बिजली गुल हो जाती है। शुक्रवार की सुबह किला उपकेंद्र से जुड़े बाकरगंज, जसोली मलकपुर, कटघर, किला रेलवे क्रॉसिंग समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही।
इसी तरह से सुभाष नगर उपकेंद्र के मढ़ीनाथ, बंसी नगला गणेश नगर, राजीव कॉलोनी, बालाजी कॉलोनी समेत कई जगह पर बिजली का संकट रहा। शहर के मुख्य बाजार कुतुबखाना में भी लोगों को बिजली न मिलने से गर्मी का सामना करना पड़ा। इसी तरह सिविल लाइंस और हारूनगला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह से लेकर देर रात तक बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा।
