यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस तारीख से चलेगी गोरखपुर-एलटीटी वाया लखनऊ ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रशासन ने मुंबई आवागमन करने वाले यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए गोरखपुर एलटीटी वाया लखनऊ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन एक फेरे के लिए गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया लखनऊ ट्रेन चलाने जा रहा है। ट्रेन नंबर 05401 गोरखपुर से 18 अगस्त को शाम …

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रशासन ने मुंबई आवागमन करने वाले यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए गोरखपुर एलटीटी वाया लखनऊ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन एक फेरे के लिए गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया लखनऊ ट्रेन चलाने जा रहा है।

ट्रेन नंबर 05401 गोरखपुर से 18 अगस्त को शाम 07.00 बजे चलकर दूसरे दिन ऐशबाग रात 12.50 बजे पहुंचकर तीसरे दिन तड़के 05.00 बजे लोक मान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 अगस्त को सुबह 07.50 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 11.05 बजे ऐशबाग और शाम 04.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 

संबंधित समाचार