बरेली: बेंगलुरू से 10 मिनट देरी से उड़ी एयरबस, 155 यात्रियों को लेकर 10 मिनट पहले पहुंची
बरेली, अमृत विचार। शनिवार से बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट भी शुरू हो गयी। सुबह 8:52 बजे बेंगलुरू से उड़कर एयरबस 155 यात्रियों को लेकर बरेली एयरपोर्ट पर करीब 11:19 बजे पहुंची। फ्लाइट बेंगलुरू से 10 मिनट देरी से उड़कर 10 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंची। यात्रियों में अलग ही उत्साह नजर आया। यहां पर इंडिगो की टीम ने …
बरेली, अमृत विचार। शनिवार से बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट भी शुरू हो गयी। सुबह 8:52 बजे बेंगलुरू से उड़कर एयरबस 155 यात्रियों को लेकर बरेली एयरपोर्ट पर करीब 11:19 बजे पहुंची। फ्लाइट बेंगलुरू से 10 मिनट देरी से उड़कर 10 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंची। यात्रियों में अलग ही उत्साह नजर आया। यहां पर इंडिगो की टीम ने यात्रियों का स्वागत किया।
वहीं, दोपहर करीब 12:30 बजे बरेली से 121 यात्रियों को लेकर एयरबस ने बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट के शुरू होने पर बरेली मंडल और इसके आसपास के छात्र-छात्राओं के साथ आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को बड़ा फायदा पहुंचा है।
करीब 2150 किलोमीटर के फासले वाले बेंगलुरू शहर की दूरी हवाई सेवा के जरिए बरेली से अब चंद घंटों में बदल गयी। बाया रोड करीब 35 घंटे वाले बेंगलुरू का सफर इंडिगो की 180 सीटर एयरबस से 2.40 घंटे मिनट में पूरा हो गया। फ्लाइट शुरू होने के बाद बरेली भी अब देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी आईटी निर्यातक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले बेंगलुरू से सीधी जुड़ गयी।
बेंगलुरू को भारत की सिलिकॉन वैली (आईटी राजधानी) भी माना जाता है। इंडिगो की कामर्शियल टीम ने कई बार मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट को लेकर बरेली आकर सर्वे किया था। उत्तराखंड के यात्रियों को भी फ्लाइट का लाभ मिलेगा। 12 अगस्त से झुमका नगरी के हवाई सफर के जरिए मायानगरी (मुंबई) से सीधी जुड़ गयी। इससे जहां उद्यमी व कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
इन दिनों में है यह फ्लाइट
बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को है
निर्धारित टाइमिंग
बेंगलुरू से फ्लाइट नंबर 6521 सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी।
बरेली से फ्लाइट नंबर 6522 दोपहर 12:30 बजे उड़कर दोपहर बाद 3:20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।
