लखनऊ: पान की गुमटी की आड़ में महिला अवैध रूप से बेचती थी शराब, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के बिन्दौवा गांव में महिला द्वारा पान मसाले की गुमटी पर अवैध रूप से देशी शराब बेचे जाने की सूचना पर महिला दारोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ पान की दुकान पर छापेमारी की तो एक प्लास्टिक के थैले में 30 शीशी विन्डीज ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के बिन्दौवा गांव में महिला द्वारा पान मसाले की गुमटी पर अवैध रूप से देशी शराब बेचे जाने की सूचना पर महिला दारोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ पान की दुकान पर छापेमारी की तो एक प्लास्टिक के थैले में 30 शीशी विन्डीज ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस ने महिला के विरूद्व 60आबकारी अधिनियम की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया बीते क ई दिनों से बिन्दौवा गांव में एक पान-मसाले की गुमटी में एक महिला द्वारा अवैध रूप से देशी शराब बेचे जाने की सूचना पर महिला दारोगा कीर्ति सिहं ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर पान की दुकान की तलाशी ली तो एक प्लास्टिक के थैले मे विन्डीज ब्रांड की 30 शीशी देशी शराब बरामद हुआ।

जिसके बाद मौके से भाग रही महिला को पुलिसकर्मियो ने हिरासत में लिया। अवैध रूप से शराब बेचने वाली महिला ने पुछताछ में अपना नाम मीना श्रीवास्तव निवासी बिन्दौवा बताया।पुलिस ने मीना के विरूद्व 60आबकारी अधिनियम की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार