आतंकियों की साजिश, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मिला विस्फोटक, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज
जम्मू-कश्मीर। किश्तवाड़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश बेनकाब कर दी है। किश्तवाड़-केशवान रोड पर बरामद विस्फोटक को सुरक्षाबलों ने मौके पर डिफ्यूज कर दिया है। आज सुबह जब सुरक्षाबलों को एक लिफाफे में कुछ संदिग्ध पड़ा हुआ मिला तो बस निरोधक दस्ते को वहां बुलाया गया। तब पता चला …
जम्मू-कश्मीर। किश्तवाड़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश बेनकाब कर दी है। किश्तवाड़-केशवान रोड पर बरामद विस्फोटक को सुरक्षाबलों ने मौके पर डिफ्यूज कर दिया है। आज सुबह जब सुरक्षाबलों को एक लिफाफे में कुछ संदिग्ध पड़ा हुआ मिला तो बस निरोधक दस्ते को वहां बुलाया गया। तब पता चला कि ये विस्फोटक है, जो संभवत: आईडी था।
इस आईडी को हाइवे पर यात्री वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे ही पहले सर्च कर लिया और फिर बस निरोधक दस्ते से इसे नष्ट कर दिया। इस तरह एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है। खुफिया एजेंसी को लगातार इनपुट्स मिल रहे हैं कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। जिसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. पूरे जम्मू-कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
