स्वतंत्रता दिवस पर 1380 पुलिसकर्मियों को पदक देकर किया जाएगा सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वीरता और शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए 1380 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दो पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा …

नई दिल्ली। वीरता और शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए 1380 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दो पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक और 662 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। जम्मू कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक अमरदीप सिंह को राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कॉन्स्टेबल सुनील दत्तात्रेय को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जम्मू कश्मीर में विभिन्न अभियानों में वीरता तथा शौर्य के लिए 398 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा 155 पुलिसकर्मियों को नक्सल क्षेत्रों में अभियानों तथा 27 को पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वीरता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में 256 जम्मू कश्मीर पुलिस के , 151 सीआरपीएफ , 23 आइटीबीपी, 67 ओडिशा पुलिस, 25 महाराष्ट्र और 20 छत्तीसगढ़ पुलिस के तथा शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

संबंधित समाचार