हल्द्वानी: पुष्पा और मीरा की कहानी पीएम मोदी की किताब में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुष्पा और मीरा की इस कहानी को पीएम नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की किताब में शामिल किया गया है, जिसमें उन 75 महिलाओं का जिक्र है जिन्होंने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को इस किताब का विमोचन किया था, जिसका नाम है 75 इंस्पिरेशनल स्टोरीज ऑफ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुष्पा और मीरा की इस कहानी को पीएम नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की किताब में शामिल किया गया है, जिसमें उन 75 महिलाओं का जिक्र है जिन्होंने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को इस किताब का विमोचन किया था, जिसका नाम है 75 इंस्पिरेशनल स्टोरीज ऑफ आत्म निर्भर रूरल वूमेन।

किताब में पुष्पा पढालनी और मीरा की स्टोरी 34 वें नम्बर पर हैकोविड काल में मोटा हल्दू कोविड केयर सेंटर में पुष्पा और मीरा ने कोविड मरीजों के लिए खाना तैयार कर सेवा की थी। इस दौरान उनकी सेवा से कई मरीज स्वस्थ्य होकर वापस घर लौटे। खत्ताबंगर निवासी पुष्पा पढालनी एकता सहायता समूह की संचालिका हैं। उन पर अमृत विचार ने प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अमृत विचार को भी धन्यवाद दिया है।

संबंधित समाचार