लखीमपुर खीरी: भाई और मित्रों से बात करने के बाद नहर में कूद गया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन-खीरी, अमृत विचार। युवक ने मोबाइल से बड़े भाई व अपने मित्रों से बात की। इसके बाद ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। नहर में लबालब पानी में गिरते ही युवक लापता हो गया। गोताखोर युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इलाके के ढखेरवा चौकी अंतर्गत लखहा …

निघासन-खीरी, अमृत विचार। युवक ने मोबाइल से बड़े भाई व अपने मित्रों से बात की। इसके बाद ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। नहर में लबालब पानी में गिरते ही युवक लापता हो गया। गोताखोर युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

इलाके के ढखेरवा चौकी अंतर्गत लखहा गांव निवासी अवनीश कुमार (23) पुत्र जगदम्बा प्रसाद वर्मा ने शनिवार दोपहर ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले अवनीश ने अपने बड़ भाई श्री प्रकाश के पास फोन करके नहर में कूदने की बात बताई। अपने कुछ दोस्तों को भी फोन किया। युवक ने पुल की दीवार पर अपना बटुआ, फोन व चप्पलें रख दीं फिर नहर में कूद गया।

लबालब चल रही शारदा नहर में युवक का कोई पता नहीं चल सका। घर वालों ने गोताखोरों को बुलवाया जो घटना के क़रीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस भी गोताखोरों के साथ युवक का पता लगाने में मशक्कत करती रही लेकिन युवक का पता नहीं चला सका है। इस बाबत चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्र ने बताया कि टीम को तलाश में लगा दिए गया है। तेज बहाव होने के कारण पता लगाने में दिक्कत हो रही है। फिर भी कोशिश जारी है।

संबंधित समाचार