ऑन लाइन ठगी के शिकार हुए ये रिटायर कर्मचारी ,साइबर क्राइम ब्रांच ने किया गिरोह को गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। साइबर क्राइम ब्रांच ने रिटायर कर्मचारियों और अधिकारियों के खाते से करोड़ों रुपये चुराने वाले दो लड़को को गिरफ्तार किया है। रिटायर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ-साथ ऑन लाइन ठगी करने वाले इस गिरोह ने पुलिसकर्मियों के खाते से भी करोड़ों रुपये उड़ाए हैं। ये दोनों आरोपी (प्रमोद मंडल और मंटू मंडल) झारखंड के …

लखनऊ। साइबर क्राइम ब्रांच ने रिटायर कर्मचारियों और अधिकारियों के खाते से करोड़ों रुपये चुराने वाले दो लड़को को गिरफ्तार किया है। रिटायर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ-साथ ऑन लाइन ठगी करने वाले इस गिरोह ने पुलिसकर्मियों के खाते से भी करोड़ों रुपये उड़ाए हैं। ये दोनों आरोपी (प्रमोद मंडल और मंटू मंडल) झारखंड के दुमका के रहने वाले हैं और इन दोनों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

एडीजी साइबर क्राइम रामकुमार ने जानकारी दी कि, विजय मंडल उर्फ प्रमोद मंडल झारखंड के दुमका का रहने वाला है। वहीं मंटू मंडल धनबाद के महुआदाप का रहने वाला है। दोनों ने बैंक खातों से ऑन लाइन ठगी करने का गिरोह चलाते हैं। दोनों के खिलाफ चार पुलिस कर्मियों के साथ-साथ दर्जनों लोंगों ने ठगी के मुकदमें दर्ज करा रखे थे।

मुकदमों की तफ्तीश में इस बात का खुलासा हुआ कि इन मामलों में झारखंड के प्रमोद मंडल गैंग का हाथ है। आपको बता दें, मोबाइल नंबरों, बैंक खाते की डिटेल की मदद से आरोपियों को पुलिस टीम खोज सकी। इन लोगों ने धौलपुर राजस्थान के अभिषेक राजपूत, पुणे महाराष्ट्र के जयंत मणिकर और  तेलंगाना, मिर्जापुर, औरैया आदि जिलों के लोगों के भी ठगा है।इन लोगों ने करीब 5.16 करोड़ रूपये ठगी करने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर अजीत यादव के मुताबिक इस गिरोह के कई सदस्यों की तलाश अभी जारी है। इसमें मितन मंडल, राहुल मंडल, विक्रम मंडल, मुकेश मंडल, सचिन मंडल शामिल है।

संबंधित समाचार