एटा: तीन माह की मासूम बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक से आज सोमवार को एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तीन माह की मासूम बच्ची के साथ एक 17 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है। एएसपी ओपी सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 17 साल के एक लड़के …

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक से आज सोमवार को एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तीन माह की मासूम बच्ची के साथ एक 17 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है। एएसपी ओपी सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 17 साल के एक लड़के ने मौका 3 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। लड़के ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब मसूम बच्ची की मां भैंस बांधने गई थी।

आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा- (376) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं। जानकारी के मुताबिक बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची के परिजन ने मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक आरोपी युवक मासूम बच्ची के साथ खेलने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया था। उसने झाड़ियों में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची के रोने आवाज सुनकर गांव की ही एक अन्य महिला मौके पर जाकर देखा तो वह हैरान हो गई। महिला ने ने बताया कि मासूम बच्ची के रोने की आवाज उन्होंने सुनी तो मौके पर पहुंचीं। जाकर देखा कि किशोर अपने खून में सने हुए कपड़ो को पानी से साफ करने की कोशिश कर रहा था।

महिला के पूछने पर वो भाग गया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं। पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

संबंधित समाचार