शाहजहाँपुर: स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
शाहजहांपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जिला पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह समेत 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक पदक से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में एसपी एस आनंद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक …
शाहजहांपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जिला पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह समेत 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक पदक से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में एसपी एस आनंद ने ध्वजारोहण किया।
इसके बाद पुलिस महानिदेशक पदक के लिए चयनित किए गए जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, महिला थाने की एसओ परमेश्वरी देवी, आरटीसी के उपनिरीक्षक तेजेंद्र पाल सिंह, एसपी की पेशी में तैनात मुख्य आरक्षी गोपाल प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा डायल 112 में तैनात आदित्य कुमार, पूनम सैनी,अमरीश कुमार, धर्मवीर,प्रदीप कुमार, रीमा वर्मा आदि को भी एसपी ने पुलिस पदक प्रदान किया।
एसपी ने कहा इस पदक का असली सम्मान तभी है जब आगे भी इसी निष्ठा, ईमानदारी से सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते रहेंगे। सम्मान समारोह के बाद सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर एएसपी सिटी संजय कुमार, एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ सिटी प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
