हरदोई: इस बड़ी वजह के चलते देवर ने की उतारा भाभी की हत्या, रेता अपना गला
हरदोई। भाभी की हत्या कर देवर ने खुद का भी गला रेता। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियावां क्षेत्र के जलालपुर में सोमवार की सुबह हुई घटना। स्वजन ने घटना का कारण घरेलू विवाद घरेलू विवाद बताया, गांव वाले बोले कि दिल्ली जा रही भाभी का कर रहा था विरोध। एएसपी …
हरदोई। भाभी की हत्या कर देवर ने खुद का भी गला रेता। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियावां क्षेत्र के जलालपुर में सोमवार की सुबह हुई घटना। स्वजन ने घटना का कारण घरेलू विवाद घरेलू विवाद बताया, गांव वाले बोले कि दिल्ली जा रही भाभी का कर रहा था विरोध। एएसपी ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच हो रही है।
जलालपुर निवासी कौशल दिल्ली में काम करता था। इन दिनों वह परिवार के साथ गांव पर ही था। सोमवार की सुबह वह और उसके बच्चे खेतों की तरफ गए थे। मां रामबती भी शौच के लिए गई थी। घर पर कौशल की पत्नी सुनीता और कौशल का छोटा भाई रामसागर ही था। रामबती लौटकर आईं तो देखा कि सुनीता का आंगन में शव पड़ा था। पास में ही रामसागर भी पड़ा था। उसके गले में निशान था, जबकि सुनीता के गले पर कैंची और अन्य धारदार हथियार से हमला किया गया था। रामबती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर आए। पता चला कि रामसागर ने सुनीता की हत्या कर अपना गला रेत लिया।
उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कौशल और उसके स्वजन घटना का कारण नहीं बता सके। एएसपी कपिल देव ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद कारण पता चल रहा है, फील्ड यूनिट से भी जांच कराई गई है। वहीं दूसरी तरफ गांव वालों का कहना है कि कौशल सोमवार को परिवार समेत दिल्ली जाने वाला था। रामसागर नहीं चाहता था कि भाभी दिल्ली जाएं और उसी बात को लेकर कोई विवाद हो गया, जिसमें उसने हत्या कर दी।
