लखनऊ: सांसद रीता बहुगुणा ने आत्मनिर्भर भारत के लिए महिलाओं की भूमिका अहम
लखनऊ। आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महात्वपूर्ण है। ये बात सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कही। श्रीमती जोशी सोमवार को एमरेन फाउंडेशन के तत्वावधान में, दक्षपीठ ने अपनी निरंतर कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, ‘मिशन शक्ति’-सशक्त नारी आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम “आरोहणम” में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थी। डॉ. रीता …
लखनऊ। आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महात्वपूर्ण है। ये बात सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कही। श्रीमती जोशी सोमवार को एमरेन फाउंडेशन के तत्वावधान में, दक्षपीठ ने अपनी निरंतर कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, ‘मिशन शक्ति’-सशक्त नारी आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम “आरोहणम” में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थी।
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि एमरन फाउंडेशन लगातार महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य कर रहा है इसी कड़ी के तहत आज 20 स्कूली छात्राओं को साइकिल देकर फाउंडेशन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है यह उत्साहवर्धक पहल है जिससे छात्राओं को स्वावलंबी बनने की दिशा में बल मिलेगा उन्होंने कहा कि कि हमारे देश में महिलाओं और लड़कियों को दृढ़ता से लक्ष्य का पीछा करने की आवश्यकता है फिर कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है।
आज 21वीं सदी में महिला और पुरुष एक समान हो चुके हैं प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। उन्होंने लाभार्थियों को साईकिल की चाबियां, सिलाई मशीन और कपास की बाती बनाने की मशीन को संबंधित अभ्यर्थियों को सौंपी। वहीं एमरन फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष रेणुका टण्डन ने बताया कि 12 महिलाओं को प्राइमरी यूनीफ़ॉर्म का ऑर्डर पूरा कराकर सफलतापूर्वक वित्तीय सहायता देने के बाद, 200 लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया और उनको कानूनी अधिकारों को जानने पर एक कार्यशाला आयोजित करते हुए, अब हमने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपने अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की हैं।
स्कूल जाने वाली लड़कियों को 20 साइकिलें उपहार में देने का उद्देश्य उन्हें आत्म-स्वतंत्रता के साथ सशक्त का है। कौशल प्रशिक्षण केंद्र को 3 सिलाई मशीनें, स्टार्ट-अप के लिए एक सूती बाती बनाने की मशीन और महिला किसानों के लिए एमएसएमई योजना के तहत आवश्यक तेल संयंत्र की तकनीकी जानकारी दी।
