रामपुर: प्यार का चढ़ा खुमार तो दो युवतियों ने आपस में रचा ली शादी और फिर…
शाहबाद/रामपुर, अमृत विचार। एक दूसरे पर जान न्यौछावर करने के लिए तैयार दो युवतियाें ने सोमवार को शादी कर ली। युवतियों द्वारा शादी करने का मामला इस समय गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब दोनों एक साथ रह रही हैं। तहसील शाहबाद के एक गांव निवासी युवती का स्वार के मसवासी क्षेत्र …
शाहबाद/रामपुर, अमृत विचार। एक दूसरे पर जान न्यौछावर करने के लिए तैयार दो युवतियाें ने सोमवार को शादी कर ली। युवतियों द्वारा शादी करने का मामला इस समय गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब दोनों एक साथ रह रही हैं।
तहसील शाहबाद के एक गांव निवासी युवती का स्वार के मसवासी क्षेत्र के एक गांव में आना जाना था। आए दिन दोनों युवतियां आपस में एक दूसरे के साथ आती-जाती हैं। यह एक दूसरे के गांव में आकर रुकती थी। परिजन दोनों की दोस्ती पर कोई शक नहीं करते थे। 12 अगस्त को दोपहर शाहबाद निवासी युवती अपनी सहेली के घर पहुंची और उसके परिजनों से दोनों शादी करने की कहकर घर से बाहर जाने लगीं थी। जिसे सुनकर युवती के परिजन घबरा गए।
उन्होंने अपनी बेटी से जानकारी की तो वह भी शादी करने की जिद पर अड़ गई। दोनों युवतियां स्वार कोतवाली पहुंच गईं थीं। सूचना पर दोनों युवतियों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए थे। किसी तरह से मामले को शांत कराकर घर भेज दिया था। बताते हैं कि सोमवार को दो युवतियों ने एक दूसरे से विवाह कर लिया। जिसके बाद से यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दोनों परिवार वालों ने भी काफी कोशिश की। लेकिन शादी रुकवाने में नाकाम साबित हुए। स्वार के एसआई आनंदवीर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों की आपस में दोस्ती थी। कुछ दिन पहले युवती लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई। बरामदगी के बाद दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जाहिर की बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों को स्वतंत्र कर भेज दिया था।
