हरदोई: कार व वैन में जोरदार टक्कर, तीन की मौत, पूर्व विधायक पुत्र समेत 4 रेफर
हरदोई। हरदोई बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल के पहले होंडा सिटी और ओमनी वैन में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में ओमनी वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई । जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत महिला पुल के पास सोमवार को देर शाम दोनों कारों में …
हरदोई। हरदोई बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल के पहले होंडा सिटी और ओमनी वैन में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में ओमनी वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई । जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत महिला पुल के पास सोमवार को देर शाम दोनों कारों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमनी वैन में सवार होरीलाल 45 निवासी कछियापुर देवरिया थाना हरियांवा, रविन 25 पुत्र राजाराम निवासी थमरवा थाना टडियावा तथा मोहनलाल पुत्र सोबरन निवासी ग्राम टेनी थाना टडियावा की मृत्यु हो गई।
जबकि होंडा सिटी सवार पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्रा के पुत्र सुधीर मिश्रा, मनोज गुप्ता सुनील कुमार तथा पवन समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि ओमनी वन में आधा दर्जन से अधिक लोग बैठे हुए थे। घटना के बाद घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल है।
