Ind vs Eng: शमी-बुमराह के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने, 151 रन से टेस्ट मैच जीता भारत
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। आखिरी दिन भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और जसप्रीस बुमराह ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर भारत को जीत दिला दी। 151 रन से मैच जीतकर सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। WHAT. …
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। आखिरी दिन भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और जसप्रीस बुमराह ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर भारत को जीत दिला दी। 151 रन से मैच जीतकर सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है।
WHAT. A. WIN! ? ?
Brilliant from #TeamIndia as they beat England by 1⃣5⃣1⃣ runs at Lord's in the second #ENGvIND Test & take 1-0 lead in the series. ? ?
Scorecard ? https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/rTKZs3MC9f
— BCCI (@BCCI) August 16, 2021
तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी (नाबाद 56) और जसप्रीत बुमराह (नाबाद 34) की शानदार और सर्वश्रेष्ठ पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को लंच के बाद अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 298 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य रखा। शमी और बुमराह ने नौंवें विकेट की अविजित साझेदारी में 89 रन जोड़े।
Another one bites the dust! ? ?@mdsirajofficial strikes to get Jos Buttler out. ? ?#TeamIndia 1 wicket away from a victory at Lord's. ? ? #ENGvIND
Follow the match ? https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/lHJ2Wp60HP
— BCCI (@BCCI) August 16, 2021
भारत ने लंच के कुछ देर बाद जाकर अपनी दूसरी पारी 298 रन पर घोषित की। शमी ने 70 गेंदों पर अविजित 56 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि बुमराह ने 64 गेंदों पर नाबाद 34 रन में तीन चौके लगाए। शमी ने ऑफ स्पिनर मोईन अली पर छक्का मारकर अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 2014 में नाटिंघम में बनाए अपने 51 रन के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया।
Big Wicket! ? ?@Jaspritbumrah93 scalps his second wicket as captain @imVkohli takes the catch. ? ?#TeamIndia strike right after the Tea interval. ? ?
England 67/5 as Joe Root gets out. #ENGvIND
Follow the match ? https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/m0EOOvRkB5
— BCCI (@BCCI) August 16, 2021
शमी लंच तक 67 गेंदों पर अविजित 52 रन में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके थे । दूसरे छोर पर बुमराह ने भी गजब की परिपक्वता दिखाते हुए 58 गेंदों पर नाबाद 30 रन में दो चौके लगाए थे। दोनों के बीच तक लंच नौंवें विकेट के लिए 77 रन की सर्वाधिक साझेदारी हो चुकी है। भारत ने सुबह के सत्र में दो विकेट गंवाए और 105 रन जोड़े।
It's Tea on Day 5⃣ of the 2nd #ENGvIND Test at Lord's!
A wicket on the final ball before the break for @ImIshant as #TeamIndia reduce England to 6⃣7⃣/4⃣. ??
A cracking final session awaits.
Scorecard ? https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/ciIGNkdMOE
— BCCI (@BCCI) August 16, 2021
भारत का आठवां विकेट 209 के स्कोर पर गिरा
भारत ने सुबह छह विकेट पर 181 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत अभी इंग्लैंड से 154 रन ही आगे था और भारत की मैच में सारी उम्मीदें कल 14 रन पर नाबाद विकेटकीपर ऋषभ पंत पर टिकी हुई थीं। पंत ने सुबह दूसरी नई गेंद के साथ गेंदबाजी कर रहे जेम्स एंडरसन पर क्रीज से आगे निकलकर कवर में बेहतरीन चौका मारा। लेकिन ओली रॉबिन्सन के अगले ओवर में बाहर निकलती गेंद पर बल्ला लगाकर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। पंत ने 46 गेंदों पर एक चौके के सहारे 22 रन बनाये। नए बल्लेबाज इशांत शर्मा ने 26 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाये। उन्हें रॉबिन्सन ने पगबाधा किया। भारत का आठवां विकेट 209 के स्कोर पर गिरा।
India have declared on 298/8!
England will chase a target of 272 for a victory ?#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/rhWT865o91 pic.twitter.com/GqnfTRbIdv
— ICC (@ICC) August 16, 2021
दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से बनाए रन
इस समय लग रहा था कि भारत की पारी जल्द सिमट जाएगी लेकिन शमी और बुमराह ने जवाबी प्रहार करते हुए उल्टा इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने अपनी फील्डिंग को फैला दिया जिसका फायदा उठाकर दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से रन बटोरे और भारत को लंच तक 259 रन की बढ़त दिला दी। भारत ने लंच के बाद अपनी बढ़त को 271 रन पहुंचकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 51 रन पर तीन विकेट, रॉबिन्सन ने 45 रन पर दो विकेट ,मोईन ने 84 रन पर दो विकेट और सैम करेन ने 42 रन पर एक विकेट लिया। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को 53 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला।
Ajinkya Rahane departs!
Moeen Ali gets the big scalp for England.#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/rhWT865o91 pic.twitter.com/otpgI2e542
— ICC (@ICC) August 15, 2021
इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसाया
शमी और बुमराह ने शानदार बैटिंग कर इंग्लिश टीम को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने 9वें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी की। शमी ने छक्का लगाकर 50 रन पूरे किए। यह उनका दूसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही शमी ने अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर 51 रन को भी पीछे छोड़ दिया है। वे दूसरे टेस्ट में 56 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं बुमराह ने भी 36* रन बनाए। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 28 रन था।
Waah ! Mazaa aa gaya.
What a wonderful partnership between Shami and Bumrah. They may not have the best of techniques but from experience i Can say that bowlers have a big heart. And Ishant, Shami and Bumrah have displayed just that today at a decisive stage in the #LordsTest . pic.twitter.com/y72j3BRdpB— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 16, 2021
पंत नहीं दोहरा पाए करिश्मा
पहले सत्र में विकेट बचाने और भारत की बढ़त को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पंत के कंधों पर थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर इतिहास रचा था, तब पंत ने एक अहम भूमिका निभाई थी। सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में उन्होंने 97 और ब्रिस्बेन में यादगार जीत दिलाते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी।
मेस्सी के अलग होने के बाद बार्सिलोना ने रियल सोसिदाद को 4-2 से हराकर किया सत्र का आगाज
