बरेली: ब्लैक स्पॉट पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर, हटेगा अतिक्रमण
बरेली, अमृत विचार। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में ब्लैक स्पॉट का नए सिरे से सर्वे किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग मिलकर इस सर्वे को पूरा करेंगे। खासकर जहां ज्यादा हादसे हो रहे हैं, तीव्र मोड़ हैं या आसानी से दो बसें क्रॉस नहीं होती, उन स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट …
बरेली, अमृत विचार। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में ब्लैक स्पॉट का नए सिरे से सर्वे किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग मिलकर इस सर्वे को पूरा करेंगे। खासकर जहां ज्यादा हादसे हो रहे हैं, तीव्र मोड़ हैं या आसानी से दो बसें क्रॉस नहीं होती, उन स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेजी जाएगी। यहां स्पीड ब्रेकर बनने के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा।
परिवहन आयुक्त ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान आरटीओ से वर्ष 2019-20 के चयनित ब्लैक स्पाट का सर्वे कराकर आख्या मांगी थी। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग हादसों की वजह पता लगाकर ब्लाक स्पॉट चिह्नित करने में जुट गए हैं। प्रस्ताव के तहत ब्लैक स्पॉट पर मौजूद अतिक्रमण को हटाने के साथ इन पर यहां स्पीड ब्रेकर बनेंगे। साथ ही इन जगहों पर रिफ्लेक्टर और लाइटें लगाने के साथ अन्य काम भी शुरू किए जाएंगे।
ये हैं ब्लैक स्पॉट
- सीबीगंज : परधौली चौराहा, रामपुर चौराहा, जीरो प्वाइंट, मथुरापुर चौराहा।
- सुभाषनगर : फाटक मदर्स पब्लिक स्कूल, रामगंगा तिराहा, महेशपुरा।
- इज्जतनगर : करमपुर चौधरी, कलापुर पुलिया पीलीभीत रोड, बसंत विहार तिराहा मिनी बाईपास।
- नवाबगंज : बरखन, इनायतपुर, फरीदपुर-ग्राम जैड, पचौमी तिराहा, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, बिथरी चैनपुर-जीरो प्वाइंट इंवर्टिस तिराहा।
- विशारतगंज : अखा मोड़।
- आंवला : ग्राम धर्मपुर बदायूं रोड रामनगर बस स्टैंड के सामने, ग्राम धर्मपुर बदायूं रोड।
- फतेहगंज पश्चिमी : धनेटा फाटक, मौर्या ढाबा हाईवे रोड, शखापुल, रबड़ फैक्ट्री का मंदिर मोड़, बहेड़ी- वन विभाग तिराहा, मोहम्मदपुर तिराहा।
- भोजीपुरा : बिल्वा पुल, जादौपुर। भुता : अहरोला चौराहा, रसूला चौराहा।
- भमोरा : ग्राम खुली, सरदार नगर पुल ग्राम कोहनी की ओर।
- सिरोली : किशनपुरी चौराहा, हरदासपुर रोड।
