बरेली: नियमावली न मिलने से बढ़ाई प्रवेश की तारीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण की तारीख 16 से बढ़ाकर 19 अगस्त मध्यरात्रि कर दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अभी तक प्रवेश नियमावली महाविद्यालय को उपलब्ध नहीं करायी है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में निर्धारित सीटों से दोगुने पंजीकरण हो …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण की तारीख 16 से बढ़ाकर 19 अगस्त मध्यरात्रि कर दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अभी तक प्रवेश नियमावली महाविद्यालय को उपलब्ध नहीं करायी है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में निर्धारित सीटों से दोगुने पंजीकरण हो चुके हैं। महाविद्यालय 21 अगस्त को मेरिट जारी कर सकता है।

शासन ने 5 अगस्त से महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के द्वारा 1 अगस्त से प्रवेश शुरू करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके चलते बरेली कॉलेज में 5 अगस्त से स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों और 8 अगस्त से बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश पंजीकरण शुरू हो गए।

महाविद्यालय के द्वारा 16 अगस्त की मध्यरात्रि पंजीकरण की तारीख निर्धारित की गई थी। महाविद्यालय के द्वारा शुरू से ही प्रवेश नियमावली की मांग की जा रही है लेकिन किन्हीं कारणों से प्रवेश नियमावली नहीं मिल सकी। बावजूद पंजीकरण शुरू कर दिए लेकिन अब महाविद्यालय के द्वारा तीन दिन पंजीकरण के लिए बढ़ा दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रवेश नियमावली जल्द ही महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह का कहना है कि प्रवेश नियमावली न मिलने से प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। विश्वविद्यालय के द्वारा इस वर्ष गेप ईयर खत्म किया गया है। इसके तहत प्रवेश लेने होंगे। इसके अलावा भारांक के नियमों में भी बदलाव किया गया है। इसकी वजह से मेरिट जारी करने में भी दिक्कत होगी।

7287 हुए प्रवेश पंजीकरण
बरेली कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम की 4480 सीटें निर्धारित हैं। 16 अगस्त शाम 5 बजे तक 7287 पंजीकरण हो चुके थे। इसमें सबसे ज्यादा बीए में दोगुना पंजीकरण हुए हैं। इसके अलावा अन्य में भी निर्धारित सीटों से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

  • पाठ्यक्रम                 सीट      पंजीकरण
  • बीए                          1840      3743
  • बीकॉम                      1040      1191
  • बीएससी गणित            880       1110
  • बीएससी जीव विज्ञान     720       1240
  • कुल                           4480      7287

बरेली: ब्लैक स्पॉट पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर, हटेगा अतिक्रमण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता