बेल बॉटम की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, अब 3D में भी रिलीज होगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। एक्टर की फिल्म बेल बॉटम कई स्टेट में रिलीज की जाएगी। लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाछरों में रिलीज की जा रही है। फिल्म से जुड़ी अच्छी बात ये है कि इसको 2D और 3D दोनों ही तरह …

मुंबई। खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। एक्टर की फिल्म बेल बॉटम कई स्टेट में रिलीज की जाएगी। लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाछरों में रिलीज की जा रही है। फिल्म से जुड़ी अच्छी बात ये है कि इसको 2D और 3D दोनों ही तरह देखा जा सकता है। फैंस फिल्म के 3D में भी रिलीज होने की खबर से काफी एक्साइटेड हो गए हैं। खबर सामने आ रही है कि बेल बॉटम की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है। एडवांस बुकिंग का रिस्पांस सबसे अच्छा हैदराबाद,कोलकाता और दिल्ली जैसे बड़े बड़े शहरों में देखने को मिल रहा है। सभी शहरों से फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है।

आपको बता दें कोरोना के चलते सिनेमाघरों में सिर्फ 50 % जनता ही रहेगी,इसके बावजूद भी फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से अच्छी उम्मीद लगाई हुई है। फिल्म में अक्षय के रोल की बात करें तो अक्की एक जासूस के रोल फैंस का दिल जीतेंगे। ये फिल्म कोरोना काल के बाद आने वाली पहली फिल्म होगी।बेलबॉटम को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है वहीं फिल्म को रणजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

संबंधित समाचार