जो बाइडेन ने दी तालिबान को चेतावनी, अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका करेगा त्वरित और उग्र कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि वह पूरी तरह इस फैसले के साथ हैं और युद्ध ग्रस्त देश में सरकार अनुमानित समय से पहले ही गिर गई। उन्होंने तालिबान को भी चेतावनी दी कि यदि उसने अमेरिकी कर्मियों …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि वह पूरी तरह इस फैसले के साथ हैं और युद्ध ग्रस्त देश में सरकार अनुमानित समय से पहले ही गिर गई। उन्होंने तालिबान को भी चेतावनी दी कि यदि उसने अमेरिकी कर्मियों पर हमला किया या अफगानिस्तान में उनके अभियानों को बाधित किया तो अमेरिका उसके खिलाफ त्वरित और उग्र कार्रवाई करेगा।

अफगानिस्तान में अस्थिरता की स्थिति पर बाइडन ने कहा कि उनके सामने अमेरिकी सेना को वापस निकालने या ”तीसरे दशक” के युद्ध के लिए हजारों और अमेरिकी सैनिकों को वहां भेजने का विकल्प था। उन्होंने कहा कि वह अतीत में की गई गलतियों को नहीं दोहराएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी तब आई है, जब अमेरिकी सेना की वापसी के बाद काबुल हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गई और तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद हजारों लोगों ने देश छोड़ने की कोशिश की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता