दिग्‍विजय सिंह ने BJP पर लगाया आरोप, बोले- यह आशीर्वाद यात्रा नहीं, चंदा वसूली यात्रा है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों की ओर से निकाली जा रही आशीर्वाद यात्राओं का विरोध करते हुए आज कहा कि इसका सबको विरोध करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। …

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों की ओर से निकाली जा रही आशीर्वाद यात्राओं का विरोध करते हुए आज कहा कि इसका सबको विरोध करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी की समस्या चरम पर है।

अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। सरकारी संपत्ति बेची जा रही है। अन्य वर्ग भी परेशान है। लोकतंत्र खतरे में है। इन स्थितियों में ‘मोदीशाह’ के मंत्री आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आशीर्वाद यात्रा नहीं, चंदा वसूली यात्रा है और इसका विरोध होना चाहिए।

संबंधित समाचार