यूपी: अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम बदलने का प्रस्ताव हुआ पास
अलीगढ़। यूपी में शहरों के नाम बदलने का सिलसिला एक बार फिर शुरु हो गया है। जी हां, अब यूपी के अलीगढ़ जिले का नाम ‘हरिगढ़’ रखने का प्रस्ताव रखा गया था जो अब पास हो गया है। इतना ही नहीं मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि रखने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। …
अलीगढ़। यूपी में शहरों के नाम बदलने का सिलसिला एक बार फिर शुरु हो गया है। जी हां, अब यूपी के अलीगढ़ जिले का नाम ‘हरिगढ़’ रखने का प्रस्ताव रखा गया था जो अब पास हो गया है। इतना ही नहीं मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि रखने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। या सारे प्रस्ताव जिला पंचायल में पास किए गए हैं।
अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग में केहरी सिंह और उमेश यादव ने रखा था, जिसे सभी सदस्यों ने सम्मान के साथ पास कर दिया। वैसे ही मैनपुरी में भी मयन ऋषि की तपोभूमि होने के चलते जिला पंचायत के सदस्यों ने इसका नाम मयन ऋषि रखने का प्रस्ताव रखा। जिला पंचायत सदस्यों के बहुमत मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव पास कर दिया।आपको बता दें कि इन प्रस्तावों को अब सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां इस बात का फैसला होगा कि बदला जाएगा या नहीं ।
