प्रियंका चोपड़ा बनीं MAMI फिल्म फेस्टिवल की नई चेयरपर्सन, वीडियो शेयर कर जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से फैंस की लिस्ट लंबी कर ली है। अब उन्हीं फैंस के लिए प्रियंका ने एक अच्छी खबर सुनाई है। एक्ट्रेस को जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बना दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के …

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से फैंस की लिस्ट लंबी कर ली है। अब उन्हीं फैंस के लिए प्रियंका ने एक अच्छी खबर सुनाई है। एक्ट्रेस को जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बना दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो में फैंस से कहा कि अब वो उनसे पहले से ज्यादा बात कर पाएंगी। प्रियंका ने अपनी वीडियो में ये भी बताया कि उनको पावरहाउस महिलाओं के साथ काम करके मजा आने वाला है और वो इस फेस्टिवल को एक अलग लेवल पर लेकर जाने वाली हैं। आपको बता दें प्रियंका से पहले दीपिका पादुकोण इसकी चेयर पर्सन थी लेकिन चार महीने पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

संबंधित समाचार