हल्द्वानी: यहां पड़ोसी के आंगन में मिली युवक की लाश, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा में पड़ोसी के आंगन में एक युवक की लाश मिली। युवक रात भर से लापता था। उसकी मौत का पता चलने पर घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे नशे में दीवार से नीचे गिरकर दुर्घटना का मामला मान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा में पड़ोसी के आंगन में एक युवक की लाश मिली। युवक रात भर से लापता था। उसकी मौत का पता चलने पर घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे नशे में दीवार से नीचे गिरकर दुर्घटना का मामला मान रही है।

जानकारी के अनुसार जमरानी गेट, दमुवाढूंगा निवासी 30 वर्षीय सनी पुत्र पदम बहादुर का शव मंगलवार सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक मकान के परिसर में पड़ा दिखा। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। आस-पास के लोगों ने बताया कि देर रात सनी शराब के नशे में दीवार पर बैठा देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि नशे में गिरकर उसकी मौत हो गई होगी। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

संबंधित समाचार