न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने एम एस धोनी को वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मंगलवार को कहा कि उसने कंपनी के स्वास्थ्य अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी एम एस धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के वर्तमान में चार देशों में 120 से अधिक लैब और करीब 1,000 संपर्क केंद्र हैं। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के अध्यक्ष …

नई दिल्ली। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मंगलवार को कहा कि उसने कंपनी के स्वास्थ्य अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी एम एस धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Neuberg Diagnostics partners with MS Dhoni to send the message of health  and wellness

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के वर्तमान में चार देशों में 120 से अधिक लैब और करीब 1,000 संपर्क केंद्र हैं। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जी एस के वेलू ने एक बयान में कहा, ”अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने के लिए धोनी की प्रतिबद्धता हमारे मिशन के अनुरूप है और यह लोगों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की याद दिलाएगी।”

उन्होंने कहा कि धोनी का समर्थन कंपनी को अपनी प्रतिबद्धता और सेवाओं के बारे में अधिक प्रभावी ढंग से संवाद करने में सक्षम बनाएगा।

संबंधित समाचार