दिल्ली सरकार ने नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की दी अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने उत्तरी दिल्ली में स्थित नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। यह करीब चार महीने से बंद थी। नैनी झील उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत मॉडल टाउन में स्थित है। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां लोग …

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने उत्तरी दिल्ली में स्थित नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। यह करीब चार महीने से बंद थी। नैनी झील उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत मॉडल टाउन में स्थित है। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां लोग नौका विहार के लिए आते हैं।

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”झील में नौका विहार इस साल 14 अगस्त को बहाल की गयी। हाल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को हटाने के बाद नौका विहार सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।”

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान झील में नौका विहार बंद कर दिया गया। संक्रमण के मामले कम हो गए और विभिन्न पार्कों में मनोरंजन गतिविधियों भी शुरू हो गयी है इसलिए पर्यटकों ने झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की मांग की।”

 

संबंधित समाचार