बाराबंकी: प्रधानमंत्री के खिलाफ युवक ने फेसबुक पर की अभद्र टिप्प्णी, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही भाजपा के पदाधिकारी की ओर तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मिठवारा का है। जहां पर …

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही भाजपा के पदाधिकारी की ओर तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मिठवारा का है।

जहां पर बीते चार दिन पहले मो. उमर कुरेशी पुत्र शब्बीर कुरेशी निवासी मिठवारा ने प्रधानमंत्री की फोटो को एडिट कर फेसबुक पर अभद्र फोटो पोस्ट की थी। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आरोपी मो. उमर खिलाफ एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।

आरोप है कि मो. उमर ने अपने फोन में फोटो एडिट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को गोबर के साथ फेसबुक पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर थाना प्रभारी संजय मौर्य ने आरोपी के फेसबुक आईडी व आपत्तिजनक टिप्पणी व फोटो की गंभीरता से जांच पड़ताल करते हुए मो. उमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार