बाराबंकी: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने अखिलेश पर साधा निशाना, लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने यह निर्णय किया है की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने तक कोई भी मकान कच्चा नहीं रहेगा पक्की छत के नीचे हर गरीब निवास करेगा, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में मुर्दों को रहने के लिए कब्रिस्तान में बाउंड्री बनवाने का काम किया अब …

बाराबंकी। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने यह निर्णय किया है की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने तक कोई भी मकान कच्चा नहीं रहेगा पक्की छत के नीचे हर गरीब निवास करेगा, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में मुर्दों को रहने के लिए कब्रिस्तान में बाउंड्री बनवाने का काम किया अब आप लोगों को आगामी विधानसभा के चुनाव में यह पूछना है की अब मुर्दों से वोट मांगों अब हम जिंदा लोगों से क्या जरूरत है यह बात केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने हैदरगढ़ में आयोजित एक जनसभा में कहीं।

बता दें कि कौशल किशोर द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने जोरदार ढंग से स्वागत किया तथा हैदरगढ़ के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के प्रांगण में श्री दीक्षित द्वारा आयोजित जनसभा में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री भारत सरकार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलकर के आप लोगों को निशुल्क राशन देने का काम किया है और उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति को मैं भूखा नहीं मरने दूंगा। चाहे मुझे जीवन भर निशुल्क गेहूं चावल क्यों न देना पड़े हमारी सरकार ने हर परिवार को शौचालय देने का काम किया है। शहरों में 20 घंटे बिजली व गांव में 18 घंटे बिजली देने का काम किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से पांच लाख तक का इलाज निशुल्क गरीब परिवार का होगा। हर गरीब किसान को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। किसी गरीब परिवार की लड़की हो तो रजिस्ट्रेशन करा दें उसका निशुल्क विवाह सरकार कराएगी और विवाह का जो भी खर्चा है उसको सरकार उठाएगी राज्य मंत्री ने कहा कि हैदरगढ़ का एक ही लाल वह है सुंदरलाल। इन्होंने कहा कि जो श्री दीक्षित ने मांग पत्र मुझे दिया है उसको पूरा करने का प्रयास करूंगा।

जनसभा को बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आशीर्वाद यात्रा आप सभी जनमानस से आशीर्वाद लेने के लिए ही निकली गई है कार्यक्रम के आयोजक पूर्व भाजपा विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने आए हुए अतिथियों का 51 किलो की भारी भरकम माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया व सभी अतिथियों के सर में पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत बछरावां विधानसभा के विधायक राम नरेश रावत अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिद्धू शशांक कुशमेश बचान रावत प्रहलाद जायसवाल राजकुमार अग्रवाल सभासद शिव कुमार चतुर्वेदी युवा भाजपा नेता रिंकू पूर्व प्रधान लल्लन बाबू ननकऊ साहू एच के शुक्ला पूर्व सभासद स्कंद तिवारी सभासद ओमप्रकाश सिंह चौहान सभासद रामलाल रावत संजय तिवारी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य रामदेव सिंह के नेतृत्व में एक जनसभा हुई जिसमें हैदरगढ़ के विधायक बैजनाथ रावत ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा हैदरगढ़ के विकास पर जोरदार ढंग से मांग की इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य रामदेव सिंह मंडल अध्यक्ष के के सिंह रामसागर मौर्य युवा भाजपा नेता आलोक तिवारी पंकज मिश्रा बैजनाथ मौर्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे केंद्रीय राज्य मंत्री का जगह जगह जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इसके उपरांत गोमती तट पर स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने भोलेनाथ के दर्शन करते हुए आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

संबंधित समाचार