मुरादाबाद: एक मां ने लगाई बेटे के खिलाफ एफआईआर की गुहार, जानिए क्या रही वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। गलत संगत में पड़कर परिवार को परेशान करने वाले युवक को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया गया। इसके बाद युवक घर की खिड़की तोड़कर नकदी-जेवर चुरा लिए। इससे पहले भी आरोपी अपने छोटे भाई की गर्दन पर चाकू से हमला भी कर चुका है। घायल बेटे को लेकर मां थाने लेकर गई …

मुरादाबाद,अमृत विचार। गलत संगत में पड़कर परिवार को परेशान करने वाले युवक को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया गया। इसके बाद युवक घर की खिड़की तोड़कर नकदी-जेवर चुरा लिए। इससे पहले भी आरोपी अपने छोटे भाई की गर्दन पर चाकू से हमला भी कर चुका है।

घायल बेटे को लेकर मां थाने लेकर गई थी तो पुलिस ने कहा कि पूरी गर्दन कटवाकर लाओ, तभी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पीड़िता ने बिगड़ैल बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। तब उन्होंने मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

मामला मझोला थानाक्षेत्र के काशीराम नगर का है। यहां रहने वाली जगवती के बताया कि उसका बड़ा बेटा लवकुश गलत संगत में पड़ गया है। वह शराब, चरस तथा स्मैक का नशा करता है और जुआ खेलता है। इसी के चलते उन्होंने एक साल पूर्व उससे संबंध खत्म कर लिए और अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल भी कर दिया।

आरोप है कि 13 अगस्त को अपनी बेटी के घर गई थीं। इस दौरान आरोपी खिड़की तोड़कर घर में घुस गया और आठ हजार रुपये तथा सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रुपय का माल चुरा कर ले गया। पीड़िता काशीराम नगर चौकी गई मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

जगवती के अनुसार इससे पहले नौ अगस्त को भी उसने अपने छोटे भाई कुलदीप की गर्दन में चाकू से हमला कर दिया था। वह बेटे को लेकर मझोला थाने गई मगर पुलिस ने साफ कह दिया कि पहले पूरी गर्दन कटवाकर लाओ। तब पीड़िता ने एसएसपी पवन कुमार से गुहार लगाई। उन्होंने मझोला पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार