एटली की फिल्म में किंग खान के साथ सान्या मल्होत्रा भी निभाएंगी अहम किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करती नजर आ सकती है। शाहरूख खान इन दिनों यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पठान में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पठान की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरूख फिल्मकार एटली की थ्रिलर फिल्म शुरू करेंगे। 200 करोड़ …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करती नजर आ सकती है। शाहरूख खान इन दिनों यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पठान में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पठान की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरूख फिल्मकार एटली की थ्रिलर फिल्म शुरू करेंगे।
200 करोड़ के बजट में बनने वाली इस थ्रिलर में पूरे देश से कलाकार साइन किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एटली की इस फिल्म में शाहरूख के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा अहम किरदार में दिखाई देंगी, जिनकी यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। कहा जा रहा है कि नयनतारा के बाद शाहरुख खान की फिल्म में सान्या मल्होत्रा की एंट्री हो गई है।
