बिग बॉस OTT के इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे विंदू दारा सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रिएलिटी शोज में बिग बॉस सबसे पसंद किए जाना वाला शो माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस नए चहरों के साथ साथ नए होस्ट के साथ आया है। जी हां इस बार बिग बॉस में सलमान खान की जगह करण जौहर शो को होस्ट कर रहे हैं। होस्ट …

मुंबई। रिएलिटी शोज में बिग बॉस सबसे पसंद किए जाना वाला शो माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस नए चहरों के साथ साथ नए होस्ट के साथ आया है। जी हां इस बार बिग बॉस में सलमान खान की जगह करण जौहर शो को होस्ट कर रहे हैं। होस्ट के साथ शो का फॉर्मेट भी इस बार कुछ अलग है। इस बार शो में OTT के जाने माने चहरे आएं हैं।

 

बिग बॉस में इस बार एक्स प्लेयर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी एंट्री ली है। शमिता को दूसरी वार शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है। इससे पदले वो सीजन 3 में खेलते नजर आई थीं। आपको बता दें सीजन 3 के कंटस्टेंट विंदू दारा सिंह ने एक्ट्रेस के बारे में बात की है। विंदू ने कहा कि शमिता इस बार सीजन 3 से ज्यादा स्ट्रॉग लग रही हैं। वो अपने मन की बात करती है और जरूरत पड़ने पर लोगों को जवाब भी देती हैं। विंदू ने शमिता के फ्रेंड्स चॉइस के बारे में चिंता जताई। उनको लगता है कि शमिता ने गलत दोस्त बनाए हैं।

 

संबंधित समाचार