आजमगढ़: छात्र ने फांसी लगाकार की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव में बंद कमरे में किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के इस कदम की भनक लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और विधिक कारवाई …

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव में बंद कमरे में किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के इस कदम की भनक लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और विधिक कारवाई में जुट गई। चौथी गांव निवासी विशाल पुत्र घनश्याम इंटर के छात्र थे।

वह प्रतिदिन की तरह शाम को कोचिग से पढ़ाई कर लौटे तो अपने कमरे में पढ़ने के लिए चले गए। घर वालों ने सोचा कि बंद कमरे में पढ़ाई कर रहे होंगे। उनके काफी देर बाद बाहर नहीं आने पर स्वजन को अनहोनी की आशंका हुई तो दरवाजा खुलवाने लगे। उन्होंने खिडक़ी से देखा तो उनका शव रस्सी के सहारे चुल्ले से लटक रहा था। वह मृतक दो भाई और एक बहन में बड़े थे।

संबंधित समाचार