कन्नौज: त्योहारों पर सीएमओ ने दिया निर्देश, कहा- मास्क लगाकर ही जाएं बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज बाजार में त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। त्योहार के उत्साह में लोग कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो कि भारी पड़ सकता है। ऐसे में त्योहार के उत्साह के साथ संक्रमण से बचाव के उपाय भी जरूरी हैं। त्योहार के दौरान पहले से ज्यादा सावधानी रखें क्योंकि अभी त्योहार …

कन्नौज। कन्नौज बाजार में त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। त्योहार के उत्साह में लोग कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो कि भारी पड़ सकता है। ऐसे में त्योहार के उत्साह के साथ संक्रमण से बचाव के उपाय भी जरूरी हैं। त्योहार के दौरान पहले से ज्यादा सावधानी रखें क्योंकि अभी त्योहार के कारण भीड़भाड़ होने के साथ मौसम में बदलाव भी लोगों की सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विनोद कुमार बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला हैं। सभी त्योहार मनाएंगे और यात्रा भी करेंगे। इस दौरान जरूरी हैं कि सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।अगर सभी मास्क लगाकर रखेंगे व दो गज दूरी का ध्यान रखेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड टीकाकरण कराएंगे तो कोविड फैलने का खतरा न के बराबर रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड संक्रमण पर लगभग काबू पा लिया गया हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम लापरवाह हो जायें। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती हैं, क्योंकि त्यौहारों की खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी हैं कि हर कदम पर कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतें | भीड़-भाड़ वाली जगहों व आयोजनों में जाने से बचें | यह कदापि न भूलें कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार