फतेहपुर: राजस्थान से पटना ले जा रहे लहसुन को ट्रक चालक ने बिंदकी में बेचा, गिरफ्तार
फतेहपुर। राजस्थान से ट्रक में लहसुन लोड कर पटना के लिए निकला ट्रक चालक ने रास्ते में ही बिंदकी कस्बे में कई व्यापारियों को लहसुन बेच दिया। इस मामले में लहसुन व्यापारी ने आरोपी ट्रक चालक तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को राजस्थान की पुलिस नगर में पहुंची और स्थानीय …
फतेहपुर। राजस्थान से ट्रक में लहसुन लोड कर पटना के लिए निकला ट्रक चालक ने रास्ते में ही बिंदकी कस्बे में कई व्यापारियों को लहसुन बेच दिया। इस मामले में लहसुन व्यापारी ने आरोपी ट्रक चालक तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को राजस्थान की पुलिस नगर में पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से एक आरोपी को ₹220000 के साथ गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय से रिमांड में लेकर राजस्थान ले गई।
ज्ञात हो कि राजस्थान प्रांत के जनपद बारा के थाना छिपाबड़ोद 28 जुलाई को लहसुन एक ट्रक में लोड कर ट्रक चालक आमिर उर्फ टोना पुत्र एजाजुल उर्फ इसहाक निवासी नरेचा थाना जाफरगंज पटना के लिए चला लेकिन ट्रक चालक लहसुन पटना नहीं ले गया और उसको बिंदकी कस्बे के कई लहसुन व्यापारियों को बेच दिया। जब लहसुन का ट्रक पटना नहीं पहुंचा तो लहसुन व्यापारी मनोज गर्ग निवासी जिला बारा राजस्थान थाना छिपाबड़ोद चालक तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया पुलिस लगातार मोबाइल से आरोपी ट्रक चालक के बारे में खोजबीन करती रही।
इसी क्रम में बुधवार को राजस्थान के बारा जनपद के थाना छिपाबड़ोद की पुलिस बिंदकी कस्बा पहुंची और उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह तथा अन्य पुलिस की मदद से आरोपी ट्रक चालक अमिर उर्फ टोना पुत्र एजाजुल उर्फ इसहाक को बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से बुधवार को पकड़ लिया इस मामले में राजस्थान की पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद न्यायालय के आदेश पर रिमांड में लेकर आरोपी ट्रक चालक को राजस्थान ले गई।
इस मामले में कोतवाली बिंदकी के उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में लहसुन व्यापारी मनोज गर्ग ने ट्रक चालक तथा एक अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था।ट्रक चालक के अनुसार एक अन्य आरोपी तथा ट्रक वर्तमान में महाराष्ट्र में है जिसकी तलाश की जा रही है उन्होंने बताया कि लहसुन बेच का कुल रुपया 340000 था जबकि ट्रक चालक से ₹220000 बरामद किया गया है।
