यूपी: रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने महिलाओं को दिया यह बड़ा तोहफा
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को नि:शुल्क रोडवेज सफर का तोहफा दिया है। महिलाएं हो या लड़कियां भाईयों को राखी बांधने के लिए यूपी में कहीं भी नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह यात्रा रोडवेज के साधारण बसों से लेकर एसी बसों तक में करने की छूट होगी। …
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को नि:शुल्क रोडवेज सफर का तोहफा दिया है। महिलाएं हो या लड़कियां भाईयों को राखी बांधने के लिए यूपी में कहीं भी नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह यात्रा रोडवेज के साधारण बसों से लेकर एसी बसों तक में करने की छूट होगी। परिवहन विभाग के विशेष सचिव डा.अखिलेश मिश्रा ने बताया कि परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा 21 अगस्त की शनिवार की रात 12 बजे से 22 अगस्त रविवार की रात 12 बजे तक मान्य होगा। इस दौरान हर श्रेणी की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को टिकट नहीं लेना पड़ेगा।
अधिक से अधिक रोडवेज बस चलाने एमडी ने दिए निर्देश
रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश के सभी रुटों पर अधिक से अधिक रोडवेज बसों का संचालन किया जाय। बुधवार को यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने प्रदेश के सभी रीजन के क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधकों को निर्देश दिये कि पर्व के दौरान बसों का संचालन सनिश्चित करें जिससे यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके। शत प्रतिशत बसों का संचालन किया जाय। वहीं जो बसें आफ रुट चल रही हैं उनको मरम्मत कराकर आनरोड किया जाये। रक्षाबंधन पर सभी चालकों परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गयी है।
