बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सदमे में परिजन
बाराबंकी। बाराबंकी के देवीगंज असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के जरौली गांव का है। जहां के निवासी परशुराम साहू …
बाराबंकी। बाराबंकी के देवीगंज असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के जरौली गांव का है। जहां के निवासी परशुराम साहू 25 पुत्र श्यामलाल का शव गांव में ही स्थित हनुमान मंदिर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला।
रात्रि में मंदिर के पुजारी राजेंद्र सिंह ने जब शव लटकते देखा तो उन्होंने डायल 112 के साथ-साथ परिजनों को भी इसकी सूचना दी। सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के एक लड़की भी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक का मानसिक संतुलन कुछ दिनों से ठीक नहीं था। वह उल्टी सीधी हरकते कर रहा था । इंस्पेक्टर असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है।
