बाराबंकी: महिला थानाध्यक्ष ने जूता पहनकर किया गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। एक तरफ जहां पूरा देश राष्ट्रपिता महत्मा गांधी के सम्मान में सर झुकता है तो वहीं दुसरी तरफ एक महिला पुलिसकर्मी गांधी जी की प्रतिमा पर बिना बूट उतरे ही माल्यार्पण करने पहुंच गई। मामला बाराबंकी जिले के देवा रोड स्थित गांधी भवन का है। जहां आज गुरुवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में बतौर …

बाराबंकी। एक तरफ जहां पूरा देश राष्ट्रपिता महत्मा गांधी के सम्मान में सर झुकता है तो वहीं दुसरी तरफ एक महिला पुलिसकर्मी गांधी जी की प्रतिमा पर बिना बूट उतरे ही माल्यार्पण करने पहुंच गई। मामला बाराबंकी जिले के देवा रोड स्थित गांधी भवन का है।

जहां आज गुरुवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई महिला थानाध्यक्ष श्रीमती शिखा सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान बिना जूता उतारे ही चढ़ गई। एक तरफ जब पूरा देश स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ महिला पुलिस अधिकारी द्वारा जूता पहनकर माल्यार्पण करना उन्हें अपमानित करना जैसा रहा है।

संबंधित समाचार