गोरखपुर: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मृतका के भाई ने लगाया यह बड़ा आरोप
गोरखपुर। जिले के बांसगांव थानाक्षेत्र के धस्का गांव में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 25 वर्षीय विवाहिता की कमरे में पंखे से लटकते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतका के पूरे परिवार को हिरासत …
गोरखपुर। जिले के बांसगांव थानाक्षेत्र के धस्का गांव में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 25 वर्षीय विवाहिता की कमरे में पंखे से लटकते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतका के पूरे परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार बांसगांव थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत धस्का निवासी अनिल यादव पुत्र विश्वनाथ यादव की शादी दो साल पहले रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के बड़गों निवासी नेहा यादव पुत्री केशव यादव से हुई थी।मृतका के परिजनों का आरोप है कि सुसराल वाले शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करते थे। जबकि नेहा का पति शहर से बाहर रहकर नौकरी करता है।
बुधवार की रात खाना खाने के बाद नेहा सोने गई तो सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने से परिवार के लोगों ने आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नेहा की लाश पंखे में लगे फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। नेहा के भाई अभिषेक यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही है।
