लखनऊ: बाजारों में बढ़ी भीड़ तो खिले व्यापारियों के चेहरे, कारोबार में आई तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन से आर्थिक रूप से परेशान व्यापारियों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार खुशी लेकर आया है। त्योहार से ठीक पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ी तो व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। गुरुवार को राजधानी के मुख्य बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकों की चहल-पहल नजर आयी। शाम …

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन से आर्थिक रूप से परेशान व्यापारियों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार खुशी लेकर आया है। त्योहार से ठीक पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ी तो व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। गुरुवार को राजधानी के मुख्य बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकों की चहल-पहल नजर आयी।

शाम होते ही अमीनाबाद, नाका, नक्खास, कैसरबाग, चौक, यहियागंज, हजरतगंज, अलीगंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर, भूतनाथ मार्केट, आलमबाग, महानगर, निशातगंज, तेलीबाग, सदर आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बाजारों में कपड़े, राखियां और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। जिससे राजधानी के बाजार को संजीवनी मिली है।

रविवार को दुकानें खोलने की मिले छूट

राजधानी के रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबारियों को अब रविवार को लॉकडाउन से छूट का इंतजार है। व्यापारियों की सरकार से अपेक्षा है कि रविवार को रक्षाबंधन के दिन उन्हें लॉकडाउन से छूट देकर दुकानें खोलने की अनुमति देने के साथ साप्ताहिक बंदी लागू की जाए। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहा। व्यापारियों का मानना है कि रक्षाबंधन का त्योहार रेस्टोरेंट एवं मिठाई व्यापारियों के लिए एक बार फिर अच्छे दिन लेकर आएगा।

संबंधित समाचार